रायपुर। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियो के प्रभार में फेरबदल किया है। प्रतिनियुक्ति से वापस आए अमरेश मिश्रा को रायपुर रेंज का नया आईजी बनाया गया है वही दुर्ग रेंज की जिम्मेदारी रामगोपाल गर्ग को दी गया है।
दीपक कुमार झा को राजनांदगांव का प्रभारी आईजी बनाया है। संजीव शुक्ला को बिलासपुर रेंज का आईजी बनाया गया है।
बद्रीनारायण मीणा को पुलिस मुख्यालय का आईजी बनाया गया है। दीपांशु काबरा को भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। देखे पूरा आदेश…




















