खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार को उत्तरी सेना का नया कमांडर किया गया नियुक्त, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का लेंगे स्थान

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में उत्तरी सेना कमान का नेतृत्व कर रहे हैं और 15 फरवरी को पदभार संभालेंगे…

नईदिल्ली (ए)। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार को उत्तरी सेना का नया कमांडर नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का स्थान लेंगे, जो वॉइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के रूप में सेना मुख्यालय में जा रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में उत्तरी सेना कमान का नेतृत्व कर रहे हैं और 15 फरवरी को पदभार संभालेंगे।

सृष्टि खुल्लर को किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करने वाली पहली महिला चिकित्सा सेवा टुकड़ी की कमांडर मेजर सृष्टि खुल्लर को आज जनरल मनोज पांडे द्वारा चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन से सम्मानित किया गया। अधिकारी एक कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ और पैराट्रूपर हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button