दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संत रविदास की जयंती के आयोजन को लेकर सर्व संत शिरोमणि रविदास समाज संघ ने की बैठक

भिलाई। सर्व संत शिरोमणि रविदास समाज संघ के द्वारा सोमवार को इंडियन कॉफी हाउस में 24 फरवरी को संत रविदास की जयंती मनाने के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सभी क्षेत्र से सभी पदाधिकारी और समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

इसमें समिति के तरफ से आने वाले 24 फरवरी को गुरू संत रविदास की जयंती के अवसर पर विशेष प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की गई और यह संकल्प लिया गया।

इस वर्ष पूरा दुर्ग भिलाई एक साथ संगठित होकर एक क्षेत्र में बाबा धाम पर विशेष तौर पर कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरा जिला दुर्ग का रविदासिया समाज सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button