छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया

राजनांदगांव। छ.ग. शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के आदेश दिनांक 04.02.2024 के अनुसार राजनांदगांव रेंज के द्वितीय पुलिस महानिरीक्षक के रूप में दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) को नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) 2007 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर जिला बलौदाबाजार पदस्थ थे स्थानांतरण पर राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव आकर अपना पदभार ग्रहण किया।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव एवं एसआईबी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, अति.पु.अ. राजनांदगांव (आईयूसीएडब्ल्यू) सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डी.एस.पी. यातायात हेमप्रकाश नायक एवं शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button