छत्तीसगढ़फीचर्ड

सड़क दुर्घटना के कारण जानने पहुंचे मौके पर कलेक्टर व एसपी, ट्रैफिक पुलिस तैनात करने तथा सिंग्नल की टाईम लिमिट बढ़ाने के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह व एसपी संतोष कुमार सिंह आज जिले के अभनपुर तहसील के दुर्घटना जन्यस्थल बस्ती सिंग्नल चौक और कठिया मोड़ पर पहुंचे। इन स्थलों पर पिछले दो दिनों से लगातार सड़क दुर्घटना हो रही थी। कलेक्टर ने वहां जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों के दुर्घटना के कारणों पर चर्चा की।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बस्ती सिंग्नल चौक दुर्घटना स्थल में पहुंच जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि उक्त मार्ग में जल्द से जल्द ट्रंबल स्ट्रिप लगाया जाए और आस पास की बाईपास में स्पीड ब्रेकर बनाया जाए जिससे वाहनों की गति धीमी होगी जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

उन्होंने सडकों के आस पास तत्काल स्ट्रीट लाईट लगाने के निर्देश दिए, जिससे अंधेरे में नागरिकां को आने जाने में सुविधा होगी। साथ ही जल्द ही हाईमास्ट लाइट लगाने प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। नागरिकों के आग्रह पर उन्होंने पुलिस विभाग को जल्द से जल्द संबंधित चौराहे में ट्रैफिक पुलिस तैनात करने कहा, जिससे यातायात व्यवस्था नियंत्रित हो सके।

कलेक्टर ने इस स्थल में लगे ट्रैफिक सिंग्नल में पैदल आवा-जाही के लिए सिंग्नल की टाईम लिमिट बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे लोग आसानी से सड़क पार कर सके।

अधिकारीद्वय दुर्घटनाजन्य स्थल कठिया मोड भी पहुंचे और परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की टीम बनाकर आने-जाने वाले हाइवा और अन्य भारी वाहनों की स्पीड और फिटनेस टेस्ट की जांच करने के निर्देश दिये। साथ ही खनिज विभाग को खनन के लिए जाने वाले वाहनों की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जल्द होने वाले राजिम कुंभ के मददेनजर श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त व्यवस्था करें। सड़क बनाने वाले कंपनी निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाएं रखें और धूल से बचाव के लिए पानी का छिड़काव करें। सड़कों के किनारों का मरम्मत करें। इस दुर्घटना स्थल पर भी ट्रैफिक पुलिस और स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करने की निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एसडीएम नवीन ठाकुर, आरटीओ कीर्तिमान राठौर डीएसपी सुशान्तो बनर्जी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button