छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. अभिषेक पल्लव ग्राम चचेडी में पुलिस जन चौपाल में हुए शामिल, ग्रामवासियों की समस्याओं से हुए रूबरू

कबीरधाम। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा आज दिनांक 09.02.2024 को थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम चचेडी में पुलिस जन चौपाल लगाकर गाँव के सम्माननीय वृद्ध जन एवं ग्रामवासी आम जनों से मुलाकात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा बनाकर बेहतर समाज के निर्माण करने, बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया।

साथ ही गाँव में जो भी असामाजिक प्रवृत्ति के लोग अवैध मादक पदार्थ शराब गाँजा आदि का बिक्री करते हैं। उनके विषय में जानकारी लिया गया, ग्राम वासियों के द्वारा कुछ नाम पुलिस कप्तान को बताया गया।

उन सभी पर तत्काल थाना प्रभारी को कार्यवाही करने पुलिस कप्तान के द्वारा निर्देश दिया गया, साथ ही कुछ असामाजिक तत्व के लोग गाँव में है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया।

जिन्हें तत्काल पुलिस टीम भेज कर पुलिस जन चौपाल में बुलाकर सख्त अंतिम हिदायत देकर दोबारा यदि किसी भी अपराध को अंजाम देकर गाँव के माहौल को खराब किया तो खैर नहीं होगा कहा गया।

पुलिस कप्तान को अपने बीच पाकर ग्रामवासी अत्यंत ही प्रसन्न थे तथा पुलिस अधीक्षक के बेहतर कार्य करने के अंदाज की सभी के द्वारा सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button