दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पिकअप में सब्जियों के नीचे गांजा छुपा कर हो रहा था परिवहन, 01 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त, चालक फरार

भिलाई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला व्दारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग के मार्गदर्शन में नशे का अवैध कारोबार करने वालों की पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 08.09.02.2024 की दरम्यानी रात्रि थाना भिलाई नगर को सूचना प्राप्त हुई।

उड़िसा पासिंग पिकअप वाहन कमांक-ओडी 14 व्ही/4975 के अंदर सब्जियों के नीचे गांजा रखकर परिवहन किया जा रहा है, पिकअप वाहन सेक्टर-7 भिलाई के पास है। इस सूचना पर तत्काल थाना भिलाई नगर पेट्रोलिंग स्टाफ व्दारा प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-7 सड़क-24 के पहुंचकर पिकअप वाहन नजर आने पर उसका पीछा किया गया।

पुलिस व्दारा पीछा करते देख पिकअप वाहन का चालक वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार है। वाहन को चेक किये जाने पर वाहन के अंदर सब्जियों के नीचे 07 सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में मादक पदार्थ गांजा मिला, गांजा एवं वाहन को मौके पर ही नियमानुसार जप्त किया गया।

वाहन से कुल 01 क्विंटल, 70 कि., 500 ग्राम गांजा कीमती 17.5 लाख रूपये एवं पिकअप वाहन 05 लाख रूपये कुल कीमती 22.05 लाख को जप्त किया गया है । वाहन मालिक एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही है। सूखे नशे के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।

थाना भिलाई नगर: अपराध क्रमांक 81/24 धारा 20 (ख) नार. एक्ट।

आरोपी का नाम: पिकअप वाहन कमांक-ओडी-14 व्ही/4975 का चालक।

जप्त सामग्री: 01 क्विंटल, 70 कि. 500 ग्राम गांजा, कीमती 17.5 लाख रूपये एवं पिकअप वाहन की. 05 लाख रूपये कुल 22.05 लाख रू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button