दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

194 पदों के लिए 16 फरवरी को दुर्ग में विशेष प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 194 रिक्त पदों को भरने के लिए रोजगार कैम्प का आयोजन 16 फरवरी 2024 को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक यशोदा नंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग द्वारा स्टाफ नर्स एवं ऑटेक नेक्स्टवेल्थ आई.टी. सर्विसेस प्रा.लि. द्वारा प्रोसेस एसोसिएट (डाटा), प्रोसेस एसोसिएट (वॉइस), ऑपरेशन्स मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर ऑपरेसन्स, टीम लीडर, क्वालिटी एक्सीलेंस एनालिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट एवं ट्रेनर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त दस्तावेजो की (छायाप्रति) के साथ नियत तिथि व समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते है।

अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (CEE) के समय देना होगा टाइपिंग टेस्ट: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 21 मार्च तक किया जा सकता है।

अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं पास) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों के लिए जारी की गई है।

अग्निवीर क्लर्क पद के नाम को परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (CEE) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (CEE) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है।

किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 व 0771-2965213 पर संपर्क किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button