दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महतारी वंदन योजना मे अब पात्र और अपात्र का खेल, भाजपा ने हर विवाहित महिला को वोट लेने से पहले किया था झूठा वादा: मुकेश चंद्राकर

भिलाई। महतारी वंदन योजना में नए नियम बनाए जाने तथा पात्र एवं अपात्र के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख महिला मतदाताओं से भाजपा सरकार ने झूठ बोला। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को भाजपा सरकार ने हर साल 12000 की राशि देने की घोषणा की थी। जिसमें दुर्ग जिले के जिले की 7 लाख 2963 महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का वादा किया था।

लेकिन नए नियम बनाकर भाजपा ने लाखों महिला मतदाता मतदाताओं को इस योजना से वंचित कर दिया है भाजपा ने चुनाव के पहले 21 साल उम्र भी निर्धारित नहीं किया था और कहा था कि सभी विवाहित महिलाओं को हर साल 12000 की राशि देंगे । यहां सरकार बनते ही भाजपा ने महिलाओं से झूठ बोला और महतारी बंदन लागू करने नए नियम बना दिए, जिससे 50 लाख महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

सरकार महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है। यहां मोदी की गारंटी फेल हो गई है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी पर झूठ बोला है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं से वोट लेने के लिए सभी महिलाओं को हर साल ₹12000 देने की झूठ बोला और प्रत्येक बूथ में महिलाओं से महतारी वंदन के फॉर्म भी भरवाए थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियम तो नहीं बताए थे न किसे मिलेगा किसे नहीं मिलेगा और चुनाव के समय कहा था सभी को देंगे।

अब सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महिलाओं की आधी आबादी को इस योजना से वंचित करने के लिए महतारी वंदन योजना में कई बदलाव किया और नये कड़े नियम बना दिए। सरकार ने जो नए नियम बनाए हैं उसमें प्रदेश की 50 लाख से अधिक एवं जिले में वर्तमान में 7 लाख 3 हजार महिला मतदाताओं में से आधी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

मुकेश चंद्राकर ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी यहां लागू करने में पूरी तरह फेलवर साबित हो रही है। सरकार बनते ही भाजपा ने इस योजना को लागू करने के लिए कड़ी नियम बना दिए और कौन महिलाएं पात्र होगी और किसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा ,नया खेल शुरू कर दिया है। यह प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के साथ अन्याय है। प्रदेश में हर वर्ग की महिलाओं के साथ धोखा है और महिलाओं को मिलने वाली हक की राशि में भाजपा सरकार ने कटौती कर दी।

मुकेश चंद्राकर ने भाजपा सरकार के समक्ष मांग रखी है कि प्रदेश की सभी एक करोड़ 3 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिलनी चाहिए और दुर्ग जिले में भी 7 लाख 3 हजार महिलाओं के लिए सरकार यह योजना लागू करें । इसके लिए किसी प्रकार का नियम बंधन नहीं होना चाहिए। इसके पहले भाजपा ने कभी भी नियम कानून की बात नहीं की थी। और प्रदेश के सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने की घोषणा की थी।

उन्होने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश की सभी महिलाओं को महतारी बंदन की 12000 की राशि देवे अन्यथा प्रदेश की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button