दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई 3 तहसील में तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल

भिलाई 3। शनिवार को भिलाई 3 में तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन तहसील कार्यालय में किया गया। जिसमे भिलाई 3 एसडीएम महेश सिंह राजपूत, तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर, रवि विश्वकर्मा, राजस्व निरीक्षक सतेंद्र कन्नौजे, पटवारी राहुल तिवारी मौजूद रहे।

इस शिविर में लोक निर्माण विभाग से द्रविंद्रा कौर पोद्दार, उप पंजीयक कार्यालय से मोहम्मद कासिम रजा, श्रम विभाग श्रद्धा वर्मा, प्रशांत पत्र, राजस्व विभाग से पटवारी अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

वही कृषि विभाग से आरएईओ मूलचंद श्रीनाग, तंदुला जल संसाधन विभाग से सब इंजीनियर संतोष वर्मा, स्वास्थ्य विभाग- आयुष्मान भारत संतोष नायक, मुख्यमंत्री मितान योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, महतारी वंदन योजना, शिक्षा विभाग धमधा, पशु धन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

शिविर में उपस्थित सभी विभाग प्रमुखों ने शिविर में आए हितग्राहियों को अपने अपने विभाग की जानकारी दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button