दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अब तक का सर्वाधिक हाॅट मेटल उत्पादन रिकार्ड दर्ज किया

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने 9 फरवरी 2024 को एक ही दिन में अब तक का सबसे अधिक 20,625 टन हॉट मेटल उत्पादन दर्ज किया है, जो 22 दिसंबर 2022 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 20,563 टन हॉट मेटल उत्पादन से अधिक है।

संयंत्र की माॅडेक्स यूनिट, ब्लास्ट फर्नेस-8 “महामाया” ने भी 9 फरवरी 2024 को 9,406 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर, 9 जून 2022 को दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ दैनिक रिकाॅर्ड 9,229 टन हॉट मेटल उत्पादन को पार किया।

उल्लेखनीय है कि 9 फरवरी 2024 को शॉप और ब्लास्ट फर्नेस-8 द्वारा रिकॉर्ड उत्पादन के साथ कोक रेट, फ्यूल रेट और स्लैग रेट कम होने के फलस्वरूप प्रति टन हाॅट मेटल उत्पादन लागत में उल्लेखनीय कमी आई है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस टीम और सभी अपस्ट्रीम, डाउनस्ट्रीम तथा संबंधित विभागों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और इस श्रेष्ठ प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने का आग्रह किया। कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार और संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी टीम ब्लास्ट फर्नेस और सभी सहायक शाॅप्स तथा विभागों के सदस्यों को बधाई दी।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता ने शानदार प्रदर्शन के लिए ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी को बधाई दी। मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य टोकदार ने ब्लास्ट फर्नेस विभाग के सभी सदस्यों को बधाई दी और ओर हैंडलिंग प्लांट, सिंटर प्लांट्स, कोक ओवन और एलडीसीपी सहित सभी संबंधित विभागों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन विभागों के सहयोग और योगदान के बिना यह उपलब्धि हासिल करना संभव नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button