दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे द्वारा डबरापारा में हो रहे निर्माणधीन ओवरब्रिज की जानकारी ली गई

न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, चेयर मेन सुप्रीम कोर्ट कमेटी फार रोड सेफ्टी द्वारा 02 दिन जागरूकता कार्यक्रम एवं सडक सुरक्षा समिति की बैठक के पश्चात आज जमीनी स्तर पर स्थल निरीक्षण किया गया…

पूर्व वर्ष में स्थित ब्लैक स्पॉट नेहरू नगर चौक से गुरूद्वारा चौक मे हुए सुधार कार्य की जानकारी ली गई…

गुरूद्वारा चौक में हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों एवं एनएचआई के उपकरण का निरीक्षण कर अधिकारी/कर्मचारियो से चर्चा की गई…

भिलाई। न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, चेयर मेन सुप्रीम कोर्ट कमेटी फार रोड सेफ्टी के 02 दिवस दुर्ग प्रवास के दौरान रायपुर जाते समय जमीनी स्तर पर रोड का निरीक्षण करते हुए पुलिस विभाग, एनएच, एनएचएआई, के अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा की गई।

न्यायमूर्ति द्वारा सर्व प्रथम पूर्व वर्ष के ब्लेक स्पॉट स्थल गुरूद्वारा चौक से नेहरू नगर चौक के बीच का स्थल निरीक्षण किया गया और जाना गया कि किस कार्य के कारण यह ब्लेक स्पॉट स्थल पर सडक दुर्घटना में कमी आई इस संबंध में जानकारी ली गई।

तत्पश्चात हाईवे पेट्रोलिंग के जवानो एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे जानकारी लेते हुए कितने घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया पूछा गया। इसी प्रकार स्पीड राडार मशीन से की जाने वाले कार्यवाही से अवगत होते हुए मौके पर ही चालानी कार्यवाही की प्रक्रिया किया गया।

न्यायमूर्ति के द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों से चर्चा कर उपलब्ध संसाधन एवं 1033 टोल फ्री नंबर की जानकारी ली गई। रायपुर जाने वाले मार्ग में डबरा पारा में हो रहे निर्माणधीन ओवर ब्रिज की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग को ब्रिज की गुणवत्ता एवं रोड इंजीनियरिंग में किसी प्रकार की कमी न हो इस हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button