देश-दुनियाफीचर्ड

नीतीश कुमार सरकार के पास थे 128 विधायक लेकिन जब बहुमत परीक्षण हुआ तो इनकी संख्या 130 हो गई

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को स्पष्ट तौर पर बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जमकर जश्न मना…

पटना (ए)। 14 दिनों से जिस ‘खेला’ की चर्चा पूरे देश में थी, वह वास्तव में उलटा पड़ गया। बिहार की नीतीश कुमार सरकार के पास 128 विधायक थे और जब बहुमत परीक्षण हुआ तो इनकी संख्या 130 हो गई। विपक्ष पहले ही स्पीकर अविश्वास प्रस्ताव में हार गया था।

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को स्पष्ट तौर पर बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जमकर जश्न मना। भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी और ढाेल-नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को राज्यसभा की उम्मीदवारी मिलने के कारण भी खुशी थी, लेकिन बहुमत हासिल करने में खेला की आशंका के कारण यह सब रुका हुआ था। महिला नेत्रियों ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनादेश के तहत भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाई थी।

उसी सरकार की वापसी हुई है। इधर, जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल की गिरफ्तारी की सूचना मिल रही है। कहा जा रहा है कि बीमा भारती के पति को आर्म्स एक्ट में मोकामा से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, मोकामा थाना की पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह के बाद सदन में वोटिंग कराई गई। सत्ता पक्ष के समर्थन में 130 वोट पर पड़े। राजद समेत महागठबंधन ने वॉकआउट का रास्ता अपनाया।

इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन या कोशिश सफल नहीं हो पाई। सरकार के पास पहले 128 विधायक थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button