खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

CBSE ने 30 फर्जी एक्स हैंडल्स के खिलाफ लिया एक्शन; छात्रों और अभिभावकों को दी ये सलाह

सीबीएसई बोर्ड ने ऐसे 30 अकाउंट्स की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल लोगों के बीच भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा है। बोर्ड ने  छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों को सलाह दी है कि किसी भी जानकारी के लिए सीबीएसई के आधिकारिक हैंडल को फॉलो करें…

नईदिल्ली (ए)। सीबीएसई बोर्ड ने फर्जी खबरों पर रोकथाम के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 30 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बोर्ड के नाम या लोगो का उपयोग कर रहे हैं। सीबीएसई ने इन अकाउंट्स को भ्रामक पाया और छात्रों को केवल आधिकारिक एक्स हैंडल को फॉलो करने की सलाह दी है।

बोर्ड ने कहा है, “यह सूचित किया जाता है कि बोर्ड ने इन सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ एक एक्शन लिया है।”

इस लिस्ट में ऐसे अकाउंट्स शामिल हैं जो या तो सीबीएसई नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं या बोर्ड के लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि इन अकाउंट्स के इस्तेमाल से आम जनता को गुमराह किया जा सकता है या गलत जानकारी का संचार किया जा सकता है।

बोर्ड ने ऐसे 30 अकाउंट्स की पहचान की है जो जिनके नाम या यूजरनेम में CBSE का नाम शामिल है, या फिर उन्होंने एक्स पर अपनी डीपी में बोर्ड के लोगों का इस्तेमाल किया हुआ है। अकाउंट्स के नाम आप नीचे तस्वीर में देख सकते हैं।

 

सीबीएसई ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों को सावधान किया और सलाह दी कि वे बोर्ड से संबंधित सत्यापित और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एक्स हैंडल, @cbseindia29 को ही फॉलो करें।

सीबीएसई ने आगे कहा, “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी शैली में सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करके किसी अन्य स्रोत द्वारा दी गई किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button