खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मैं इस बात का गर्व अनुभव करता हूं कि मैं मां भारती को पुजारी हूं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा “अबु धाबी का यह विशाल मंदिर केवल उपासना स्थली नहीं है, यह मानवता की साझा विरासत का प्रतीक है. यह भारत और अरब के लोगों के बीच आपसी का प्रतीक है…”

नईदिल्ली (ए)। यूएई के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी) को अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन किया है. इस दौरान वहां लोगों को संबोधित करते हुए है उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले महीने ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा, “रामलला अपने भवन में विराजमान हुए हैं. पूरा भारत और हर भारतीय उस प्रेम में उस भाव में अभी तक डूबा हुआ है. अयोध्या के हमारे उस परम आनंद को आज अबू धाबी में मिली खुशी की लहर ने और बढ़ा दिया है. ये मेरा सौभाग्य है कि मैं पहले अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर और फिर अब अबु धाबी में इस मंदिर का साक्षी बना हूं।”

उन्होंने कहा, “ब्रह्महरि स्वामी कह रहे थे कि मोदी जी सबसे बड़े पुजारी हैं. मैं नहीं पता मैं मंदिरों के पुजारी की योग्यता रखता हूं कि नहीं रखता, लेकिन मैं इस बात का गर्व अनुभव करता हूं कि मैं मां भारती को पुजारी हूं.” इस दौरान उन्होंने कहा।

“ये समय भारत के अमृतकाल का समय है, ये हमारी आस्था और संस्कृति के लिए भी अमृतकाल का समय है. परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, उसका हर एक पल और परमात्मा ने जो शरीर दिया है, उसका कण-कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है. 140 करोड़ देशवासी मेरे आराध्य देव हैं।”

मंदिर उद्धघाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अबु धाबी का यह विशाल मंदिर केवल उपासना स्थली नहीं है, यह मानवती की साझा विरासत का प्रतीक है. यह भारत और अरब के लोगों के बीच आपसी का प्रतीक है. इसमें भारत और यूएई के रिश्तों का एक आध्यात्मिक प्रतिबिंब भी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button