खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा ने पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस कैंटीन का किया शुभारंभ, पुलिस परिवार में हर्ष

रायपुर। आज दिनांक 17.2.2024 को पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के कल्याण के कदम अंतर्गत पुलिस कैंटीन का उद्घाटन अमरेश कुमार मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर के मुख्य आतिथ्य में संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक रायपुर, योगेश पटेल सेनानी चौथी वाहिनी माना की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा के द्वारा पुलिस कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस परिवार से मुलाकात के दौरान पुलिस परिवार के द्वारा पुलिस कैंटीन खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर तत्परता से कार्यवाही किया जाकर आज पुलिस कैंटीन का शुभारंभ किया गया है।

पुलिस आवासीय परिसर में निवास रात 1080 परिवार के गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा सहित पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर, पुलिस अधीक्षक रायपुर, सेनानी चौथी वाहिनी माना एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सुविधा को प्रदान किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की कल्याणकारी कार्य के दौरान हम सभी परिवारों को एक दूसरे परिवार का ख्याल रखना चाहिए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए एक दूसरे के बच्चों से सही मार्गदर्शन देना चाहिए। हम सभी को मिलकर ऐसी भावना का विकास करें तो यह सभी के लिए अत्यंत प्रभावी एवं कल्याणकारी कदम होगा।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर द्वारा पुलिस एवं पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा बेहतर गाइडिंग करने वाले सदस्य को प्रत्येक माह पुरस्कार दिए जाने की बात कही पुलिस परिवार के बच्चों से अत्यंत घुल मिलकर उनसे उन्होंने उसे कार्यक्रम के दौरान बात की उन्होंने पुलिस परिवार से कहा कि कैंटीन के खुलने से बाजार दर से कम मूल्य मैं सामान प्राप्त होंगे जो राशि बचेगी उसका परिवार के हित में सदुपयोग करें एक अभिभावक के रूप में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर में पुलिस परिवार से उनकी बात होने तथा अपनी बात कही।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर के द्वारा पुलिस कैंटीन प्रारंभ होने पर कैंटीन खोले जाने में सहयोग दिए जाने हेतु सेनानी चौथी वाहिनी माना, जिला पुलिस बल रायपुर के अधिकारीगण के साथ पुलिस परिवार के उन सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने उसमें सहयोग किया।

पुलिस परिवार के कल्याण के लिए इस प्रकार भविष्य में भी कार्यवाही की जाने की बात कही पुलिस परिवार में पुलिस अधीक्षक रायपुर को अपने नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य करने वाले सदस्य के रूप में पुलिस कैंटीन खोले जाने हेतु उनका आभार माना तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

सेनानी चौथी वाहिनी माना के द्वारा अपने उद्बोधन में पुलिस परिवार को पुलिस कैंटीन खोले जाने पर शुभकामनाएं व धन्यवाद ज्ञापित किया पुलिस परिवार की ओर से पुलिस आवासीय परिसर कॉलोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र चंद्रा के द्वारा अपना उद्बोधन में सभी वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, पीतांबर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल, मयंक गुर्जर (भा. पु. से.) नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक, सत्य प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक, सुशांतो बनर्जी उप पुलिस अधीक्षक, निलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक लाइन, वैभव मिश्रा रक्षित निरीक्षक रायपुर, निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी राजेंद्र नगर उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button