दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कृष्णा वेंचर्स ने एक साल में ही बदल दी भेलवा तालाब की तस्वीर: सुरक्षा के लिए गार्ड और सीसीटीव्ही कैमरे से किया लैस, भ्रामक बातों पर पर ना दे ध्यान

भिलाई। कृष्णा वेंचर्स के संचालक ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि हमारे समिति द्वारा पिछले एक साल पूर्व निगम द्वारा निकाले गये टेण्डर के तहत यह निगम की नियम व शर्तों पर हमने तीन साल के लिए भेलवा तालाब के रखरखाव के लिए लिया है और हमने जबसे इसका टेण्डर लिया है तबसे आज तक यहां हमारे द्वारा अब तक अपने खर्चे से प्रतिदिन नियमित साफ सफाई कराई जाती है, इसके लिए हमने 6 साफ सफाई कर्मचारी व 2 सुपरवाईजर लगाया है।

इसके अलावा यहां की पाईप लाईन पूरी तरह जर्जर हो गई थी जिससे हमने अपने पूरे खर्चे से पूरा पाईप लाईन बदलाया है और जो यहां टायलेट बहुत ही बूरी अवस्था में थी, टूट फूट गया था उसकी जगह हमने यहां नया टायलेट लगवाने के साथ यहां पूरा टाईल्स भी लगवाया गया है। यहां पहले अंधेरा रहता था, लेकिन हमने यहां 250 से अधिक लाईटे लगवा दिये है जिससे यहां रात्रि के समय पूरा उजाला व चकाचौंध रहता है।

बुजुर्गों को वाकिंग करने से लेकर अन्य गतिविविधयों के लिए पूरा जगह है। यहां हो रहे गलत व अनैतिक कार्य को रोकने के लिए चैबीसों घंटा के लिए जहां तीन तीन गार्डो का डयूटी लगाया गया है वहीं पूरे तालाब में चारों तरफ 12 सीसीटीव्ही कैमरे लगवाया गया है। यहां प्रतिदिन आने वाले लोगों का अलग से एक वाटसएप ग्रुप बनाया गया है ताकि जिस किसी को कुछ भी शिकायत हो व सुझाव हो वे इस वाटसएप ग्रुप में डाले ताकि उनकी शिकायतों को दूर किया जाये, पर्यटकों द्वारा ग्रुप में दिय गये सुझाव पर होता है।अमल और शिकायतों को तुरंत निराकरण किया जाता है। लेकिन इस प्रकार को कोई शिकायत किसी ने व्हाटसएप ग्रुप में भी नही आई है।

लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कतिपय असंतुष्ट लोगों द्वारा कृष्णा वेंचर्स फर्म को यह कह कर बदनाम किया जा रहा है कि भेलवा तालाब में लगे झूला तोड कर हेल्थ क्लब बनवाया जा रहा है, और यहां बेहद गंदगी फैली है, साफ सफाई नही होती है पूरा तालाब जलकुंभी से अटा पडा है और भेलवा तालाब के देख रेख की आड में इसको व्यापार बना डाले है और दस विवादित दुकान बनाया गया है जिसमें चार दुकाने बेच दी गई है, आईसक्रीम कांउंटर को अवैध बताया जा रहा है जो सरासर गलत है। यहां न तो कोई झूला तोडा गया है और ना ही कही थोडी भी गंदगी है और न ही कोई अवैध दुकान बनाया गया है। कोई भी भेलवा तालाब कभी भी आकर निरीक्षण कर सकता है और सच्चाई जान सकता है।

कृष्णा वेंचर के संचालक ने आगे कहा कि हम जनता को आश्वस्त कराना चाहते है कि कुछ असंतुष्ट लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाये जा रहे अफवाहों और भ्रामक बातों पर पर ध्यान न दें। कृष्णा एडवेंचर्स पूरी परदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा है, टेण्डर के समय निगम के साथ हुए अनुबंध के अनुसार ही पूरा कार्य किया जा रहा है। भेलवा तालाब को सुंदर व साफ सुथरा रखने के लिए हमारा कदम हमेशा आगे बढता रहेगा।

यहां बनाये गये दुकानों के विषय में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कृष्णा एडवेंचर्स के संचालक ने बताया कि हमने कोई अवैध दुकान नही बनाया है और ना ही बेचा है। निगम द्वारा जारी टेण्डर्स के नियम व शर्तों में दिया हुआ है कि तालाब के मेंटनेंस के लिए यहां चौपाटी व नर्सरी, फूल दुकान और यहां एडव्र्हटाईजमेंट बोर्ड तथा हेल्थ क्लब बनवा सकते है और इन्ट्री टिकिट भी लगा सकते है और दुकानों से 18 प्रतिशत राशि हमारी समिति ले सकती है और उसमें से 25 प्रतिशत राशि निगम को जमा करेगी और इसमें बचे शेष राशि से भेलवा तालाब का रखरखाव व सुरक्षा तथा साफ सफाई कराने का कार्य किया जायेगा।

हमने निगम से अनुबंध के तहत 11 दुकाने बनवाइ गई है,जिसमें अभी तीन से चार दुकान ही रेंट पर गई है। भेलवा तालाब में हमारे द्वारा लिये गये टेंण्डर के एक साल करीब हो गये हैं और हमारे द्वारा टेण्डर लिये जाने के बाद कराये गये सभी कार्य में अब तक हमारी समिति के कई लाख रूपये लगे है।

उन्होंने आगे बताया कि तालाब में जलकुंभी से अटे होने की जो बात कही गइ है तो उसकी सच्चाई यह है कि तालाब की पूरी तरह साफ सफाई पहले ही कराई जा चुकी है हां तालाब में कीचड बहुत हो गया है, इसको निकालने में करोडों रूपये लग जायेगे जो निगम का कार्य है, हमारे अनुबंध में कीचड निकालने का नही है। निगम के अनुबंध के अनुसार हम यहां सारे कार्य करवा चुके है और करवा रहे है।

उन्होनें आगे कहा कि हमारे द्वारा भेलवा तालाब के बेहतर तरीके से मेंटनेंस कर देने व दुकाने बना देने के बाद कुछ लोग हमारे एडवेंचर्स को बदनाम कर हमें यहां से हटवाकर इसका टेंडर स्वयं लेने के लिए इस प्रकार की अनर्गल बातें कर रहे हैं दुष्प्रचार करने के साथ ही इस प्रकार की अफवाहे फैला रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button