खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कोरिया जिला के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने पदभार ग्रहण किया

कोरिया। जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) ने सोमवार , 19 फरवरी 2024 को विधिवत पुलिस अधीक्षक कोरिया का पदभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए। पश्चात जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर जायज़ा लिया।

उन्होंने राज्य शासन की नीति और नीयत के अनुरूप बेसिंग पुलिसिंग को पुख्ता करने, अपराधों की रोकथाम और निराकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य करने और कानून व्यवस्था में कसावट लाने संबंधी निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।

आईपीएस सूरज सिंह परिहार वर्ष 2015 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व वे जीपीएम जिले के प्रथम एसपी, राज्यपाल के परिसहाय तथा सेनानी 4थी वाहिनी, माना रायपुर में पदस्थ रहे हैं।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर सहित सभी राजपत्रित अधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button