छत्तीसगढ़फीचर्ड

14.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी भिलाई से गिरफ्तार: आरोपी SBI क्रेडिट कार्ड में था पदस्थ, क्रेडिट कार्ड या लिंक मोबाईल नंबर पर आये OTP को मांग कर देता था घटना को अंजाम

1468563/- रूपये के धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…आरोपी के खिलाफ थाना डौडीलोहारा जिला बालोद, छ0ग0 के अप0क्र0 84/23 एवं 94/23 धारा- 420 भादवि की मामला दर्ज है जहां पुर्व मे भी गिरफ्तार हो चुकी है…

राजनांदगांव। दिनांक 19.02.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगांव, दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव मे दर्ज अपराध धारा 420 भादवि के विवेचना के दौरान जिसमे आरोपी सुरेश साहू के द्वारा तत्कालीन समय मे डोंगरगांव के एसबीआई बैंक शाखा के क्रेडिट कार्ड शाखा मे पदस्थ था जो बैंक के द्वारा प्राप्त खाता धारक को फोन कर क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु बुलाकर फार्म भरवाता था।

जिसकी सत्यापन क्रेडिट कार्ड ब्रांच भिलाई के द्वारा तीन बार फोन कर के करता था, जिसके बाद डाक के माध्यम से खाता धारक को दिये पते पर क्रेडिट कार्ड बंद लिफाफा मे मिलता था, खाता धारक जो क्रेडिट कार्ड को बंद करवाना चाहता है वह आवेदन बैंक पर देता था या प्राप्त खाता धारक के क्रेडिट कार्ड के सत्यापन हेतु आरोपी के द्वारा कार्ड मांग कर या लिंक मोबाईल नंबर पर आये ओटीपी को मांग कर अलग अलग क्रेडिट कार्ड धारकों से पहले धारक से 9,55,620/-रूपये एवं दुसरे धारक से 3,54,696/-रूपये एवं तीसरे खाता धारक से 1,58,247/-रूपये का धोखाधड़ी किया।

इस प्रकार आरोपी के द्वारा कुल 1468563/-रूपये को खाता धारक के खाता व क्रेडिट कार्ड से निकालकर धोखाधड़ी कर दिनांक घटना समय से लुक छुप करते फरार था, जिसे थाना डोंगरगांव पुलिस के द्वारा पता तलाश कर दिनांक 18.02.2024 को गिर0 किया गया। आरोपी सुरेश साहू ने पुछताछ मे अपना जुर्म कबुल किया।

आरोपी के खिलाफ थाना डौडीलोहारा जिला बालोद, छ0ग0 के अप0क्र0 84/23 एवं 94/23 धारा- 420 भादवि की मामला दर्ज है जहां पुर्व मे भी गिरफ्तार हो चुकी है। थाना डोंगरगांव मे गिरफ्तार आरोपी सुरेश साहू पिता कोमल दास साहू, उम्र- 32 साल पता- श्याम नगर, साहू पारा कैम्प 02 वार्ड नं0 36 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग(छ0ग0) को ज्युडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया है।

आरोपी के पकडने मे उपनिरी0 बेदराम चंद्रवंशी, आरक्षक योगेश साहू, आरक्षक साहिद अंसारी, महिला आरक्षक अभिलाषा सिंह की विशेष भुमिका रही है। थाना डोंगरगांव पुलिस को धोखाधड़ी के फरार आरोपी को पकडने मे सफलता मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button