छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP आंजनेय वार्ष्णेय अपनें साथ ले गए पौष्टिक आहार को बच्चों को परोसकर, स्कूली बच्चों के बीच बैठकर खुद भी किये ग्रहण

पुलिस अधीक्षक आज शास.कन्या प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला साल्हेवार पारा धमतरी में न्योता भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल…न्योता भोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वेच्छा से स्कूली बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान करना…

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालय अवधि में बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय ने शास.कन्या प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला साल्हेवारपारा धमतरी में न्योता भोजन के कार्यक्रम में पौष्टिक आहार ले जाकर बच्चों को पौष्टिक आहार परोसकर खुद भी बच्चों के साथ बैठकर बच्चों के साथ ग्रहण किये,साथ में उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। यह योजना केन्द्र एवं राज्य की एक अतिमहत्वाकांक्षी योजना है।

दरअसल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत राज्य सरकार की पहल पर स्कूलों में खास मौकों पर दानदाता पौष्टिक आहार,फलों का दान कर सकते हैं। प्रदेश में यह आदेश मान.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को ही जारी किया है। जिसको अमल में लाते हुए बच्चों के खान-पान में पोषण आहार की मात्रा बढ़ाने यह पहल किया गया है।

जिसके लिए कोई भी विशेष अवसरों,त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में श्रद्धापूर्वक बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्कूली विद्यार्थियों से बात की और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, चर्चा में छात्र- छात्राओं ने बताया कि वे पुलिस, आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार एवं रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा द्वारा शास.शाला नं.03 मराठा पारा स्कूल धमतरी में स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार परोसकर साथ में भोजन ग्रहण किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button