दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG रामगोपाल गर्ग ने IPS उमेश प्रसाद गुप्ता को व्यावहारिक प्रशिक्षण उपरांत स्टार लगाकर पदोन्नति एवं नई पदस्थापना की दी बधाई

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा प्रशिक्षु उमेश गुप्ता को व्यावहारिक प्रशिक्षण उपरांत स्टार सेरेमनी में स्टार लगा नई पदस्थापना पर दी शुभकामनाएं…जिला दुर्ग से प्रशिक्षण समाप्त कर अब बिलासपुर में संभालेंगे नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी…

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के जारी आदेश पर सात आईपीएस अफसरों को प्रोबेशन पूरा होने के बाद नई पोस्टिंग बतौर सीएसपी के पद पर दी गई है। जिसमे महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर की ओर से सभी आईपीएस अफसरों की नवीन तैनाती की सूचना जारी की गई।

जिसमे दुर्ग जिले से व्यावहारिक प्रशिक्षण कर रहे 2020 बैच के आईपीएस उमेश कुमार गुप्ता को प्रशिक्षण उपरांत आज दिनांक को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा अपने कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया।

जिसमे उमेश गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा स्टार लगा कर, जिला बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई पोस्टिंग हेतु ढेर सारी बधाईयां देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

स्टार सेरेमनी में पु.म.नि कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर के द्वारा भी स्टार लगा कर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

स्टार सेरेमनी के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदमश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर, स्टेनो श्रीनिवास राव, पी.आर.ओ प्रशांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button