छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP सूरज सिंह परिहार ने उच्च स्तरीय विवेचना एवं विधिक समीक्षा हेतु लोक अभियोजक की ली बैठक

कोरिया। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने आज़ दिनांक 21 फ़रवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक कक्ष में लोक अभियोजन की टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य उच्च स्तरीय विवेचना, विधिक समीक्षा साथ ही माननीय न्यायालय में पेश किये गए अभियोग पत्रों को सही दिशा निर्देश देकर प्रस्तुत किये जाने एवं पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश रहा।

इस बैठक में, विभिन्न विधि संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि विवेचना के स्तर को और भी अच्छी तरीके से सम्पादित किया जा सके। उक्त बैठक में दोषमुक्ति के प्रकरणो में पर्याप्त गंभीरता से समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहां गया।

पुराने कानून के स्थान पर प्रस्तावित भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम की कार्यशाला आयोजित कर उसे पावर पॉइंट के माध्यम से पुराने एवं नये के बीच अंतर को सरलीकरण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने पर भी चर्चा की गई।

उक्त बैठक में उप संचलाक लोक अभियोजन दिनेश कुमार गिरी, जिला लोक अभियोजन हरेंद्र कुमार पाण्डेय, सहायक जिला लोक अभियोजन मनोज कुमार सिंह, मालिक चंद भगत, फकीर चंद, विधि सेक्शन राजेश पैकरा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button