छत्तीसगढ़फीचर्ड

खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है- IPS विकास कुमार

कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना झलमला और रेंगाखार के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबीरधाम पुलिस एवं समस्त ग्रामवासी पटवा (मध्यप्रदेश, जिला बालाघाट), लच्छामाराडबरा की संयुक्त तत्वाधान में 19 से 21 फरवरी तक कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम पटवा, लच्छामाराडबरा के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, विकास कुमार को कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण दिए।

निमत्रंण को स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (आईपीएस) अंतिम छोर मध्य प्रदेश की सरहदी, अति नक्सल प्रभावित ग्राम पटवा एवं लच्छामाराडबरा पहुंचे। नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कुमार के अति नक्सल प्रभावित ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारमंपरिक तरीके से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी झलमला, थाना प्रभारी रेंगाखार उपस्थित थे।

जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (आईपीएस) ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ी और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनो के बीच में बेहतर संबंध और सौहार्द वातावरण है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला पूरा प्राकृतिक वादियों से घिरा हुआ है। मैं जिस रास्ते से आया हूं, वहां ऐसा लग रहा था कि मैं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में ही घूम रहा हूं। आईपीएस विकास कुमार ने कहा कि मुझे यहां आने के बाद कोई फर्क नहीं दिख रहा है कि मैं दूसरे जिले, राज्य में आया हूं। उन्होंने बताया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने आत्मीयता से जो स्वागत किया उसके लिए मैं आभारी हूं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (आईपीएस) ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, इसका मुल उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना, टीम भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि खेल के माध्यम से कैसे हम मिलजुलकर हम खेल को आगे बढ़ाते है, उसी तरह जीवन में भी हम कैसे आगे मिलजुलकर बढ़ सकते है, नित नई उच्चाईयों को छु सकते है, उस भावना को विकसित करना होता है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से दोनो टीम के खिलाड़ी एक दूसरे को कॉरपरेट करके टीम भावना से खेल खेले है। यह सभी लोगों के लिए मिशाल है, इस तरह से अगर मिलजुल कर खेल, संगीत, कार्य, पढ़ाई सहित अन्य क्षेत्रों में एक साथ टीम भावना से रहेंगे तो जीवन में भी हम बहुत आगे बढ़ेगे। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं टीम भावना से कार्य करना सिखाती है।

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को खेल-कूद के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी प्रेरित करें। उनको अच्छा शिक्षा प्रदान करें ताकि उनका सार्वार्गीण विकास हो सके। एक अच्छे नागरिक बनकर अपने दायित्वों का निवर्हन कर सके। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा प्राप्त करके उच्च पद पर पहुंचकर अपने गांव, जिला और प्रदेश का नाम रौशन भी करेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि हम भले ही मध्य प्रदेश के हैं, लेकिन हमें सुख सुविधा छत्तीसगढ़ से मिलता है। उन्होंनें बताया कि कबीरधाम पुलिस का हमेशा सहयोग रहता है। हमारे जिला मुख्यालय बहुत दूर होने के कारण किसी प्रकार का आवश्यकता पड़ता है तो हम कबीरधाम पुलिस से मदद मांगते हैं। चाहे वह कोई व्यक्ति बीमार हो या न किसी प्रकार का समस्या हो हमेशा कबीरधाम पुलिस सहयोग करते हैं। आज भी आयोजन कराया जा रहा है जिसमें कबीरधाम पुलिस द्वारा 10000 एवं शील्ड मोमेंटम दिया गया है। पिछले 3 वर्षों से हमें सहयोग राशि मिल रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, विकास के बहुत आभारी रहेंगे और आगामी समय में भी हम सहयोग का अपेक्षा करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, विकास कुमार के निर्देशन, उप पुलिस अधीक्षक सतीश धु्रव, संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में लगातार वनांचल गांवो, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खेल का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों की चौपाल लगाकर उनकी समस्या भी सुनते है और संबंधित विभाग से चर्चा कर निराकरण कराने का हर संभव प्रयास करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button