खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज पीएम मोदी सूरत और वाराणसी के दौरे पर: देश को समर्प‍ित करेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, ऐसा है पूरा प्रोग्राम?

देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों ने अब तक करीब 870 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन किया है, जिससे लगभग 74.8 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड के समान उत्सर्जन की कमी हुई है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार (22 फरवरी, 2024) को सूरत जिले के काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन में कुल 1,400 मेगावाट की क्षमता वाले दो नए दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही वह गुजरात की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

पीआईबी की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन (केएपीएस) में दो नई इकाइयां राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसमें कहा गया कि भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की ओर से 22,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित केएपीएस-3 और केएपीएस-4 परियोजनाओं की संचयी क्षमता 1400 मेगावाट है तथा ये सबसे बड़े स्वदेशी पीएचडब्ल्यूआर हैं।

 

बयान में कहा गया- ये अपनी तरह के पहले रिएक्टर हैं जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रिएक्टर की तुलना में उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से युक्त हैं. ये दोनों रिएक्टर हर साल करीब 10.4 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेंगे और गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव जैसे कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेंगे।
 

राज्य सरकार ने एक अलग बयान में कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की ओर से डिजाइन किए गए बिजली संयंत्र स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके गुजरात को शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेंग।

 

एनपीसीआईएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों ने अब तक लगभग 870 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन किया है, जिससे लगभग 74.8 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड के समान उत्सर्जन की कमी हुई है।

पीएम मोदी इसके अलावा शाम को संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी भी पहुंचेंगे, जहां उनका दौरा 2 दिन (22 और 23 फरवरी) का रहेगा. भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पीएम काशी में लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वह इसके साथ ही 2 जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

  • पीएम मोदी का विमान 22 फरवरी की रात लगभग नौ बजे वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरेगा. वह इसके बाद बीएलडब्लू गेस्ट हाउस जाएंगे.
  • अगले दिन प्रधानमंत्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में पहुंचेंगे.
  • बीएचयू में प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से उनका संवाद होगा.
  • प्रधानमंत्री इस दौरान प्रत्येक श्रेणी में पांच-पांच प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे.
  • आगे पीएम विश्विद्यालय से सीर गोवर्धन रविदास मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह रविदास की भव्य मूर्ति का लोकार्पण करेंगे. जनसभा भी होगी.
  • बाद में वह करखियाव अमूल प्लांट परिसर में 14 हजार करोड़ से अधिक की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. फिर जनसभा होगी.
  • 23 फरवरी, 2024 को पीएम मोदी अमूल के सबसे बड़े संयंत्र बनास डेयरी का उद्घाटन करेंगे.
  • इस प्रोजेक्टज से करीब एक लाख लोगों को प्रत्‍यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button