खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

उत्तर भारत के ठंड और बारिश का असर छत्तीसगढ़ में, मौसम विभाग ने ओले गिरने और बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार से पूरे देश में मौसम में बदलाव शुरू होगा. उत्तर और दक्षिण भारत में बारिश होगी जबकि पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फ़बारी की संभावना है…

नईदिल्ली (ए)। कड़ाके की ठंड और कोहरे के लंबे असर के बाद आखिरकार अब मौसम में बदलाव होने वाला है. मौसम विभाग ने मध्य भारत के राज्यों में सोमवार (26 फरवरी) से बदलाव की संभावना जताई है।

देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए हुए हैं और सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि अभी भी रात के समय हल्की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।

मध्य भारत के राज्यों में 26 और 27 फरवरी को बारिश, आंधी तूफान और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर 29 फरवरी से दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से एक मार्च से चार मार्च तक बारिश होगी।

अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा, ओडिशा में भारी बारिश हुई है. इसके कारण वातावरण में हल्की ठंड बढ़ गई है।

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होगी. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में अगले छह से सात दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 25, 28 और 29 फरवरी को बारिश होने जा रही है।

वहीं, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 25 फरवरी, मराठवाड़ा, तेलंगाना में 25 और 26 फरवरी, गंगीय पश्चिम बंगाल में 25 और 27 फरवरी, बिहार में 27 फरवरी, झारखंड में 27 फरवरी, को बारिश और ओले गिरने जा रहे हैं।

इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश में 26-28 फरवरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि होने जा रही है. छत्तीसगढ़ में भी ओले गिरेंगे और बारिश होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button