दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज से BSP टाउनशिप में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जानिए समय और पूरा डिटेल?

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2023-2024 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की दक्षता बढ़ाने के लिए विद्युत सिस्टम के यथोचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न स्थानों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस वार्षिक रखरखाव योजना के अंतर्गत सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी और मेंटेनेंस, ओवरहालिंग, ओवर हेड लाइनों का मेंटेनेंस, जम्पर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर और लाइटनिंग अरेस्टर, ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस आदि कार्य किये जायेंगे।

यह कार्य प्रतिदिन योजनानुसार पूर्ण किये जाते हैं। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 26 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024 के मध्य विभिन्न स्थानों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहंेगी।

तिथि अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्र हैंः- 26 फरवरी 2024 को रिसाइक्लिंग पम्प हाउस, 27 फरवरी 2024 को रिसाइक्लिंग पम्प हाउस, हाॅस्पिटल सेक्टर व डायरेक्टर बंगला, 28 फरवरी 2024 को हाॅस्पिटल सेक्टर व डायरेक्टर बंगला, 29 फरवरी 2024 को डायरेक्टर बंगला व रिसाइक्लिंग पम्प हाउस तथा 01 मार्च 2024 को हाॅस्पिटल सेक्टर व डायरेक्टर बंगला।

उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखित दिनांकों को प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतः भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अंतर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने संबंधित क्षेत्र के निवासियों से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button