खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, नए बोर्ड का हुआ गठन…पेटीएम पेंमेंट्स बैंक लिमिटेड का फ्यूचर बिजनेस अब पुनर्गठित बोर्ड के जरिए चलाया जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। पेटीएम पेमेंट बैंक के को-फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से अपने नॉमिनी को वापस लेने का फैसला किया है।

जिसके बाद विजय शेखर शर्मा बोर्ड के सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है. पेटीएम पेंमेंट्स बैंक लिमिटेड का फ्यूचर बिजनेस अब पुनर्गठित बोर्ड के जरिए चलाया जाएगा।

स्टॉक एक्सचेंज के पास रेग्यूलेटरी फाइलिंग में पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड ने बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने नए सिरे से बोर्ड के पुनर्गठन करने का फैसला किया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, रिटॉयर्ड आईएएस देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएसएस रजनी सेखरी सिब्बल को बोर्ड में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button