दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इस्पात मजदूर संघ ने दुर्ग एसपी को ज्ञापन सौंपकर बीएसपी के सभी गेट के बाहर ट्रक ट्रेलर के जाम से निजात दिलाने की मांग की

भिलाई। बोरिया गेट और मेन गेट के बाहर ट्रांसपोटर द्वारा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग और परिवहन से संयंत्र कर्मचारियों को ड्यूटी आने जाने में होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की मान्यता प्राप्त यूनियन भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से मिलकर चन्ना केशवलू ने जानकारी दी कि भिलाई इस्पात संयंत्र के बोरिया गेट के बाहर ट्रांसपोर्टर द्वारा भारी वाहन ट्रक एवं ट्रेलर अव्यवस्थित रूप से खड़े करवाए जाते हैं ज्यादा समय ट्रक और ट्रेलर रोड पर खड़े रहते हैं।

जिससे ड्यूटी आने जाने में कर्मचारियों को भारी असुविधा होती है कई बार दुर्घटनाएं भी हुई है कर्मचारियों द्वारा बोलने पर विवाद की स्थिति निर्मित होती है आम लोगों से मारपीट की भी घटनाएं हो चुकी है जबकि बोरिया गेट पर सर्व सुविधा युक्त पार्किंग की भी व्यवस्था है

इसी प्रकार मुर्गा चौक से इस्पात भवन जाने वाले मार्ग पर ट्रक एवं ट्रेलर का जाम लग जाता है जिससे ड्यूटी जाने में समस्त कर्मचारियों को बहुत परेशानी होती है खु्र्सीपार गेट के बाहर भी ऐसी ही स्थिति बनी रहती है इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि रोड पर वाहन खड़े होने पर कार्रवाही की जायेगी।

चन्ना केशवलू ने टाऊनशिप एवं सिविक सेंटर में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अवैध कब्जे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस द्वारा सहयोग करने को कहा इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भिलाई इस्पात प्रबंधन द्वारा हमसे किसी प्रकार का सहयोग नही मांग गया है सहयोग मांगने पर किया जायेग।

भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेकेदारों द्वारा अन्य प्रदेश से लाये हुए ठेका श्रमिकों का बिना पुलिस वेरिफिकेशन के गेट पास बनवाकर कार्य करवाया जाता है जो कि संयंत्र की सुरक्षा के प्रति लापरवाही है इसके लिए चन्ना केशवलू ने ठेका श्रमिकों का जल्द पुलिस वेरीफिकेशन कंप्लीट करने की प्रक्रिया करवाने को कहा।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी ठेका श्रमिक का गेट पास बनवाना गलत है बिना पुलिस वेरिफिकेशन के अन्य प्रदेश से आए लोगों का गेट पास नहीं बनाया जाना चाहिए प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री चन्ना केशवलू संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा हरी शंकर चतुर्वेदी विनोद उपाध्याय शारदा गुप्ता मृगेन्द्र कुमार अनिल गजभिये रवि चौधरी गौरव कुमार भूपेंद्र बंजारे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button