खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मार्च से मई तक देश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना: इस बार खूब सताएगी गर्मी, जानें IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई तक देश के कई हिस्सों मं हीटवेव चलने की संभावना है. इस दौरान ज्यादातर समय में रात को अधिक गर्मी पड़ेगी…

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी, मध्य, पश्चिमी और पूर्वी मध्य भारत क्षेत्र भारत के कोर हीटवेव जोन में शामिल हैं. मार्च 2024 में पूर्वी- मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य और उसके नीचे रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की भविष्याणी के अनुसार मार्च से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने के साथ-साथ लू चलने की भी संभावना है।

आईएमडी ने बताया है कि मार्च से मई तक मौसम रात में अधिक गर्मी पड़ सकती है. वहीं इस वर्ष गर्मी का समय सामान्य से अधिक लंबा रह सकता है।

आईएमडी के अनुसार इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दक्षिणी और मध्य पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के भीतर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में 2 और 3 मार्च को दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालिस्तान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 2 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 2 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button