दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संभागायुक्त एसएन राठौर ने भिलाई निगम का किया औचक निरीक्षण, लम्बित प्रकरणो पर शीध्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश

भिलाई। संभागायुक्त ने निगम भिलाई के विभागीय कार्यो का औचक निरीक्षण कर जन सामान्य के कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने, अपने कार्य के लिए आने वाले नागरिको से उत्तम व्यवहार रखने की सलाह अधिकारी कर्मचारी को दिए।

निगम मुख्य कार्यालय सुपेला मे शुक्रवार को प्रातः 11ः30 बजे संभागायुक्त एस.एन. राठौर पहुॅचे और आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के साथ विभागो का निरीक्षण किये। उन्होने भवन अनुज्ञा शाखा में पहुॅचकर भवन अधिकारी से नियमितीकरण के प्राप्त आवेदनो की प्रगति की जानकारी लिए और लोगो को नियमितीकरण प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु लम्बित प्रकरणो पर शीध्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

टैक्स वसूली काउन्टर में पहुॅचकर उन्होने कर्मचारियो से टैक्स भुगतान की प्रक्रिया को समझा तथा आनलाईन भुगतान की प्रक्रिया को सरलीकृत करने को कहा ताकि नागरिको को घर बैठे टेक्स भुगतान कि.सुविधा मिले।

श्री राठौर ने करो का भुगतान करने के लिए आने वाले नागरिको के लिए बैठने एवं पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वे विवाह पंजीयन काउन्टर में पहुॅचकर विवाह पंजीयन की पुरी प्रक्रिया से अवगत होते हुए जानना चाहा कि अब तक कितने पंजीयन किये जा चुके है।

काउन्टर में पदस्थ कर्मचारी ने बताया कि जनवरी माह से अभी तक 400 विवाह पंजीकृत किये जा चुके है । संभागायुक्त ने काऊंटर मे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ योजना के लगे बेनर पोष्टर को नये लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम कार्यालय में स्थापित कैन्टीन को परिसर मे अन्य उचित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिये।

श्री राठौर ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक जो अपने कार्य के लिए निगम कार्यालय पहुॅचते है उनके साथ अधिकारी कर्मचारियो का व्यवहार उचित हो ताकि निगम की छवि लोगो के बीच अच्छा रहे। आने वाले नागरिको के लिए पर्याप्त पेयजल, बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालय की साफ-सफाई नियमित रूप से करने को कहा। ताकि लोगो को स्वच्छ और अच्छा माहौल कार्यालय में मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button