दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नवपदस्थ निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने पीएम आवास योजना के हितग्राही का निर्माणाधीन मकान का किया निरीक्षण, निर्माण संबंधित ली जानकारी

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कमिश्नर ने विगत दिनांक 01-03-2024 को कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अपने कार्य का शुभारंभ कर दिया है। सबसे पहले श्री राजपूत ने निगम के सभी विभागों में पहुंच कर कामकाज की समीक्षा की तथा अधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

शनिवार दिनांक 02-03-2024 को प्रात: 09 बजे से निगम कमिश्नर द्वारा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण तथा विकास कार्यो का अवलोकन किया गया।

शहर में चल रही साफ-सफाई के कार्य को देखने के साथ श्री राजपूत ने गांधी नगर वार्ड क्रमांक-13 भिलाई-03 निवासी शेख अजीमुल्ला के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास बी.एल.सी. का अवलोकन किया।

इस दौरान निगम कमिश्नर द्वारा आवास योजना के लाभान्वित हितग्राही एवं उनके परिवारजनों से चर्चा की साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त शीघ्र पूर्ण करने की बात कही।

निगम कमिश्नर के साथ उप अभियंता मुकेश रात्रे , स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, स्टेनो चेतन देवांगन, प्रधानमंत्री आवास योजना के सी.एल.टी.सी. अंकित साहू, जन संपर्क लिपिक विकास त्रिपाठी, प्रधानमंत्री आवास के आर्किटेक्ट एवं सर्वेयर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button