छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने “नोनी रक्षा रथ” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना: महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर आएगी कमी, होगी त्वरित कार्यवाही

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दिनांक 03.03. 2024 को अपने निवास कार्यालय से नोनी रक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है।

ताकि जिले में महिलाओं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों में कमी आए इनके साथ घटित अपराध पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके।

महिला एवं बालिकाएं कही से भी हेल्पलाइन नंबर 947912 8400 में शिकायत दर्ज करा सकती हैं, उनकी पहचान गोपनीय रहेगी। इस कार्य हेतु महिला अधिकारी/कर्मचारी की पदस्थापना की गई है।

आने वाले दिनों में वृहद स्तर पर उक्त टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध जागरूकता अभियान, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग, कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न माध्यम से मोटिवेशन, अभिव्यक्ति एप्प का प्रचार प्रसार कर सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जिला जशपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप जिला जशपुर एवं जिले के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button