खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

पांचवां टेस्ट जीतते ही इतिहास रचेगा भारत, 112 साल पहले बने इस रिकॉर्ड की करेगा बराबरी

भारत के पास पिछले 112 वर्षों में ऐसी पहली टीम बनने का मौका है जिसने पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज के बाकी बचे चार टेस्ट जीते। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था…

धर्मशाला (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच सीरीज को प्रभावी तरीके से जीतने का एक मौका होगा। भारतीय टीम ने पहले ही इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेगी। दरअसल, भारत को पहले टेस्ट में करारी हार मिली थी और इसके बाद रोहित एंड कंपनी जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी तीनों मैच जीते।

धर्मशाला में पांचवां टेस्ट जीतते ही टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों की बराबरी करने का मौका है। दरअसल, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट हारने के बाद अब तक दो ही टीमों ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मैच जीते हैं। दो टीमों ने ऐसा तीन बार किया है।

ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा दो बार और इंग्लैंड ने एक बार किया है। पिछली बार ऐसा 112 साल पहले इंग्लैंड ने किया था। उन्होंने 1912 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला गंवाने के बाद इंग्लिश टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मुकाबले जीते थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा-1897/98 में और 1901/02 में किया था।

 

अब भारत के पास इन दोनों टीमों की बराबरी करने का मौका है। टीम इंडिया के पास पिछले 112 वर्षों में ऐसी पहली टीम बनने का मौका है जिसने पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज के बाकी बचे चार टेस्ट जीते। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और फिर रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया।

भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है, जो कि एक रिकॉर्ड है। जीत का यह सिलसिला 22 फरवरी 2013 से अब तक जारी है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 1994 से लेकर 2001 तक अपने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ने सातवीं बार टेस्ट में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की है।

 

कप्तान स्टोक्स और कैच ब्रैंडन मैकुलम के साथ आने के बाद इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है। भारत ने बैजबॉल को ध्वस्त कर दिया है। बैजबॉल इंग्लैंड के आक्रामक क्रिकेट स्टाइल को कहा जाता है। यह पहली बार है जब स्टोक्स और मैकुलम के रहते इंग्लैंड की टीम लगातार तीन टेस्ट मैच हारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button