छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी का लिया आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी जी राजिम कुंभ के संत समागम में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रदेश में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी जी को राजिम कुंभ आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राजिम कुंभ कल्प का आयोजन बहुत भव्य तरीके से किया जा रहा है। देश भर से यहां संत समागम हुआ है। छत्तीसगढ़ के लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि उन्हें आपका आशीर्वाद इस मौके पर मिला है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी जी से कहा कि राजिम कुंभ के माध्यम से संत समागम का उद्देश्य पूरा हो रहा है जिससे सनातन परंपरा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी।
शंकराचार्य जी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से राजिम कुंभ में तैयारी की गई है और संत समागम हुआ है उससे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में आध्यात्मिक वातावरण और उन्नत होगा।

भगवान श्री राजीव लोचन जी और कुलेश्वर महादेव जी की पुण्य भूमि संगम नगरी राजिम में यह सुंदर आयोजन हो रहा है इससे निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण बना है। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने महानदी के बीच में स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान कुलेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र, राजिम विधायक रोहित साहू सहितअन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button