खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

साल में तीन बार होंगी राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं: राज्य ओपन स्कूल में ऑनलाइन क्लास का संचालन किया जाएगा- मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य ओपन स्कूल साधारण सभा की बैठक ली। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बहुत से बच्चे किसी रोजगार में लगे होने से समय के अभाव के कारण ओपन स्कूल में दाखिला लेते हैं ऐसे में उनको पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके पूरा ध्यान रखा जाएगा।

राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम पर शिक्षा मंत्री ने चिंता जताते हुए प्रत्येक शनिवार और रविवार को ऑनलाइन क्लास आयोजित करने के निर्देश दिए।

इन क्लास में ‘स्वयंप्रभा‘ के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा अब साल में तीन बार आयोजित की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब माध्यमिक शिक्षा मंडल साल में दो बार परीक्षाओं का आयोजन कराएगा ऐसे में राज्य ओपन स्कूल को अपने विद्यार्थियों को एक मौका और देना चाहिए।

बैठक में कुछ केंद्रों को बंद करने का सुझाव दिया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने 50 विद्यार्थियों से कम केंद्रों को बंद करने और सभी केंद्रों की निगरानी के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button