दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दो दिवसीय देवबलोदा महोत्सव का आज से भव्य शुभारंभ, रंग सरोवर एवं सुनील सोनी नाईट कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण का केंद्र

भिलाई 3। देवबलोदा महोत्सव का आयोजन आज 08 से 09 मार्च तक भिलाई-चरौदा निगम द्वारा किया जायेगा। विद्यार्थियों की परीक्षा का समय देखते हुए रात 10 बजे तक ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जायेगा। नगर निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के देवबलोदा वार्ड में कलचुरी कालीन पुरातन शिव मंदिर क्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

आज प्रथम दिवस दिनांक 08 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा विधायक डोमन लाल कार्सेवाडा द्वारा किया जायेगी।

दूसरे दिन कार्यक्रम का समापन दिनांक 09 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आतिथ्य एवं अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा की अध्यक्षता में किया जायेगा।

सास्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 08 मार्च को भूपेन्द्र साहू द्वारा रंग सरोवर एवं 09 मार्च को सुनील सोनी नाईट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगे। निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर समेत एम.आई.सी. सदस्य मोहन साहू, मनोज कुमार, एम. जॉनी, एस. वेंकट रमना, ईश्वर साहू, देव कुमारी भलावी, दीप्ति आशीष वर्मा, संतोषी निषाद साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सचेतक तुलसी ध्रुव एवं निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी दोनो ही दिन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगें।

इसके साथ ही सभी 40 वार्ड के पार्षद एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढायेंगे। इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का समय होने के कारण कार्यक्रम आयोजन का समय रात्रि 10.00 बजे तक निश्चित किया गया है।

देवबलोदा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान इस आदेश का पालन करते हुए सभी कार्यक्रमों का मंचन रात्रि 10.00 बजे तक ही किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button