खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

कप्तान रोहित शर्मा इस दिन कहेंगे क्रिकेट को अलविदा, संन्यास के प्लान का खुद किया खुलासा

धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास लेने की चर्चा होने लगी है. यहां जानिए भारतीय क्रिकेट का हिटमैन क्रिकेट को कब अलविदा कहेगा…

धर्मशाला (ए)। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल ओपनरों में से एक रोहित शर्मा ने अपने संन्यास लेने को लेकर सटीक जवाब दिया है. दरअसल, धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद से रोहित के रिटायरमेंट लेने को लेकर चर्चा है. कुछ क्रिकेट पंडित दावा कर रहे थे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारतीय कप्तान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. हालांकि, इस बीच हिटमैन ने खुद अपने संन्यास के प्लान का खुलासा कर दिया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस समय अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस उन्हें लगेगा कि वह अब अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं, वह तुरंत इस खेल को अलविदा कह देंगे।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 64 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती. रोहित ने मैच के बाद जियो सिनेमा से बातचीत में कहा, “एक दिन जब मैं सुबह उठूंगा और मुझे लगेगा कि मैं अब अच्छा नहीं खेल सकता तो मैं तुरंत रिटायर हो जाऊंगा, लेकिन पिछले कुछ साल से मैं अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा हूं।”

रोहित ने 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में 9 शतक लगाए हैं. बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि रोहित इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे. सीरीज जीतने का श्रेय टीम को देते हुए उन्होंने कहा, “जब आप इस तरह टेस्ट जीतते हैं तो सब कुछ सही हो जाता है।

एक समय पर लोग जाएंगे और आएंगे, यह हम जानते हैं. इन युवा खिलाड़ियों के पास भले ही अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है. मैंने देखा है कि दबाव का बखूबी सामना किया है. जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button