दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम परिसर में महतारी वंदन योजना कार्यक्रम का हुआ आयोजन: पीएम, सीएम और महिला एवं बाल विकास मंत्री के उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण

भिलाई 3। रविवार को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा परिसर में महतारी वंदन योजना, नवीन राशनकार्ड वितरण और छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने संकल्प लेने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज उत्तरप्रदेश से वर्चुअल इस कार्यक्रम में जुड़कर राज्य की महिलाओं को छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का पैसा उनके खाते में ऑनलाइन भेजा गया। भिलाई चरोदा निगम इस कार्यक्रम हेतु बड़ी स्किन लगाई गई थी साथ ही पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का उद्बोधन सीधा प्रसारण के माध्यम से सुना। भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र के 21 हजार 106 लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। 20 महिलाओ को नवीन राशनकार्ड एवं थैला का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा शामिल हुए, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना का आज शुभारंभ हुआ है। चुनाव के समय में भाजपा ने जो वादा किया था आज उसे पूरा कर दिया है, मोदी की गारंटी आज पुरा हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है उस दिशा में ये पहल किया गया है। भाजपा ने किसान भाइयों के साथ हो वादा किया था धान खरीदी और उसके भुगतान का वो भी पूरा हो गया है। मैं इस योजना के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अहिवारा के माताओं बहनों के तरफ से धन्यवाद देता हूं।

वही पार्षद कुसुम विपीन चंद्राकर ने कहा की आज महिलाओ के लिए बहुत शुभ दिन है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा विवाहित महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए भेजा गया है उसके लिए मैं बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हूं। कार्यक्रम में आए कई लाभार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने कहा की आज प्रधानमंत्री के द्वारा विवाहित महिलाओं के खाता में राशि का भुगतान किया गया है, उसके लिए भिलाई चरोदा निगम परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। अहिवारा विधायक एवं भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र की माताओं बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया, मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आज यहां नवीन राशनकार्ड और बैग का भी वितरण किया गया साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प लिया गया। हम सभी छत्तीसगढ़ और भिलाई चरोदा निगम के विकास के लिए कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेंगे और सफल होंगे। मैं सभी महिलाओ को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, पार्षद तुलसी ध्रुव, कुसुम विपीन चंद्राकर, प्रेमलता चंद्राकर, भाजपा मंडल सुषमा जेठानी, दिलीप पटेल, डॉ. राधेश्याम वर्मा,सांसद प्रतिनिधि विपीन चंद्राकर, भिलाई तीन एसडीएम महेश सिंह राजपूत, आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत, तहसीलदार ख्याति नेताम, ईई सुनील जैन, सहायक अभियंता देवेंद्र पांडेय, विक्टर वर्मा, मुकेश रात्रे, लिंगेश्वर राव, पीआरओ विकाश त्रिपाठी, राजू वर्मा, श्याम सुन्दर सिंह, नारद वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button