देश में आज से सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस अधिसूचना के साथ ही देश में सीएए आज से लागू हो गया है. इससे भारत के तीन पड़ोसी मुल्कों के अल्पसंख्यकों को भारत आने पर नागरिकता देने का प्रावधान है. इसमें मुस्लिम शामिल नहीं हैं…
नईदिल्ली (ए)। देश में लोकसभा चुनावों के ऐलान में कुछ ही वक्त बचा है, इस बीच देश में सीएए लागू कर दिया गया है. आज (11 मार्च 2024) से देश में CAA लागू हो हो गया है. कई केंद्रीय मंत्री और गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कह चुके थे कि देश में सीएए जल्द लागू किया जाएगा।
सीएए संसद से पास किया जा चुका है, जिसमें भारत से जुड़े 3 पड़ोसी देशों के मुस्लिमों को छोड़कर अल्पसंख्यकों को भारत आने पर नागरिकता देने का प्रावधान है. CAA के चलते विपक्षी दलों ने चुनावों के दौरान ध्रुवीकरण की आशंका जताई है. हालांकि चुनावी विश्लेषक ये दावा कर रहे हैं कि सीएए लागू किए जाने से बीजेपी का कोर वोटर मजबूत होगा. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल और असम में देखने को मिलेगा।
सीएए क्या है?
– सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई समुदाय के प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना (जिन्होंने 31.12.2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया था)
–विधेयक भारत में किसी भी अल्पसंख्यक के खिलाफ नहीं है और प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों को समान रूप से संरक्षित किया जाएगा
लोकसभा / राज्यसभा में कब CAA हुआ पास?
– लोकसभा ने 9 दिसंबर, 2019 को विधेयक पारित किया
– राज्यसभा ने इसे 11 दिसंबर, 2019 को पारित किया
– राष्ट्रपति की सहमति 12 दिसंबर, 2019 को प्रदान की गई
– 12 दिसंबर 2019 को CAA अधिसूचित किया गया
– 10 जनवरी 2020 से CAA कानून लागू
– जनवरी 2024 – गृह मंत्रालय को नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के नियमों को तैयार करने के लिए लोकसभा में अधीनस्थ कानून पर संसदीय समिति से एक और विस्तार मिला था।
Central Government notifies implementation of Citizenship Amendment Act (CAA). pic.twitter.com/zzuuLEfxmr
— ANI (@ANI) March 11, 2024
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध
– दिसंबर 2019 से CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था
– यह मार्च 2020 तक जारी रहा (कोविड महामारी)
– सबसे ज्यादा विरोध मुस्लिम समुदाय की ओर से देखा गया
– प्रमुख विरोध प्रदर्शन असम, जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, शाहीन बाग, पश्चिम बंगाल, यूपी, कर्नाटक में देखे गए
– हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान 60 से अधिक लोग मारे गए
– लगभग 200 लोग घायल हुए
– देश भर में 3000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जो कहा सो किया…
मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर पूरी की अपनी गारंटी। pic.twitter.com/YW8mFyjJxJ
— BJP (@BJP4India) March 11, 2024
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On West Bengal CM Mamata Banerjee's statement over the implementation of CAA, Union Minister Arjun Munda says, "People who see things only with the political lens might have a different opinion, I won't go into that. But, govt want to ensure that… pic.twitter.com/lKaZEUlsQ9
— ANI (@ANI) March 11, 2024
#WATCH | On Centre likely to notify CAA rules today, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "Let me see the rules first. The notification has not been issued yet. If people are deprived of their rights under the rules, then we will fight against it. This is BJP's publicity for… pic.twitter.com/9vfyKmJhtF
— ANI (@ANI) March 11, 2024


















