खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

इन परियोजनाओं से सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम मजबूत होगा। ये इकाइयां सेमीकंडक्टर उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी और साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगी…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत ये सुविधाएं गुजरात के धोलेरा, साणंद और असम के मोरीगांव में स्थापित की जाएंगी।

 

इस अवसर पर वह देशभर के युवाओं को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 1814 संस्थानों के छात्र भाग लेंगे, जिनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, आईआईएसईआर, आईआईएससी और अन्य शीर्ष संस्थान शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम मजबूत होगा। ये इकाइयां सेमीकंडक्टर उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी और साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देंगी।

 

बता दें, भारत को सेमीकंडक्टर उद्योग में अग्रणी बनाने के लिए सेमीकंडक्टर सुविधा बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन की स्थापना की है। इस पहल से देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button