दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वार्डों में महापौर निधि से शेड और सीसी रोड का होगा निर्माण, महापौर निर्मल कोसरे ने किया भूमिपूजन

भिलाई 3। भिलाई- चरोदा नगर निगम के वार्डों में शेड और सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। महापौर निर्मल कोसरे ने मंगलवार को भूमिपूजन कर इन विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने कार्य शुरू होने से खुशी के साथ महापौर का आभार व्यक्त किया।

महापौर निर्मल कोसरे ने अपनी निधि से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 17 गायत्री मंदिर में 2 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 01 इंदिरा नगर हथखोज 5 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य,

वार्ड क्रमांक 03 अकलोरडीह में 5 लाख रुपए से सीसी रोड एवं उद्यान निर्माण, वार्ड क्रमांक 04 शीतला मंदिर के पास 5 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष निर्माण, वार्ड 07 में 5 लाख की लागत से शेड निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 08 में 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य दीप्ति आशीष वर्मा, संतोषी निषाद, भूपेंद वर्मा, सचेतक टेनेंद्र ठाकरे, पार्षद संतोष तिवारी, ठामेश्वरी साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, पूर्व पार्षद बहल राम साहू, पप्पू चंद्राकर, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप, विनोद निषाद एवं बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button