दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने राशन कार्ड वितरण एवं पीएम स्वनिधी योजना के शिविर का किया औचक निरीक्षण

भिलाई 3। भिलाई चरौदा निगम कमिश्नर ने अकलोरडीह वार्ड-03 में पहुंचकर राशन कार्ड वितरण का निरीक्षण किया। राशन कार्ड वितरण एवं पी.एम. स्वनिधी योजना के लिए शिविर में आवेदन स्वीकार किये जा रहे है।

नगर निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड में राशन कार्ड वितरण हेतु शिविर आयोजित किये जा रहे है। यह बता दे कि राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन कर चुके हितग्राहियों को नवीनीकृत राशन कार्ड प्रदाय किये जा रहे है।निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डो में संबंधित वार्ड के सहायक राजस्व निरीक्षको द्वारा नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण करने की कार्यवाही जारी है। इनमें अंत्योदय, निराश्रित, प्राथमिक, निशक्तजन श्रेणी के राशन कार्ड शामिल है।

गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों (ए.पी.एल.) श्रेणी के 9389, अंत्योदय श्रेणी के-2843, निराश्रित श्रेणी के-69, प्राथमिकता श्रेणी के-14682 एवं निःशक्तजन श्रेणी के-108 राशन कार्डो का वितरण किया कर लिया गया है।

वही दिनांक 12 मार्च को अकलोरडीह वार्ड नम्बर-03 में आयोजित शिविर में निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत ने औचक पहुंचकर राशन कार्ड वितरण कार्य का निरीक्षण किया साथ ही समस्त उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button