छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP नीरज चंद्राकर ने पदभार ग्रहण कर अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने और आम जनता से उत्तम व्यवहार रखने के दिए निर्देश

बिलासपुर। यातायात बिलासपुर में नव नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर जिले में पदभार ग्रहण करते ही यातायात शाखा का चार्ज लिया तथा पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने शहर यातायात को गंभीरता से लेते उनसे प्राप्त दिशा निर्देश पर बिलासपुर की सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु, यातायात शाखा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी की एक समीक्षा बैठक स्थानीय बिलासागुड्डी पुलिस लाइन में ली गई।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर ने उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के साथ शहर के मुख्य चौक चौराहों, यातायात व्यवस्था प्रबंध का शहर भ्रमण कर जायजा लिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने सभी से परिचय प्राप्त करने के उपरांत शहर की यातायात व्यवस्था दृष्टिकोण से होने वाली दिक्कतें,पार्किंग व्यवस्था,शहर यातायात प्रबंधन, वीआईपी व्यवस्था, पेट्रोलिंग आदि के विषय में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने यातायात के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने समय का पाबंद होने एवं आम जनता से उत्तम व्यवहार रखने की रखने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button