छत्तीसगढ़फीचर्ड

शराब तस्करी के सिंडीकेट का भाण्डाफोड़: 1 महिला, 3 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 06 गिरफ्तार, 113 नग बॉटल अंग्रेजी शराब जप्त

कलकत्ता से उड़ीसा के रास्ते रायपुर, बस वाहन में किया जा रहा था अवैध शराब की तस्करी…बस वाहन में कार्टून में पैक कर, कर रहे थे शराब की तस्करी….जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25,00,000/- रूपये…

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 13.03.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से रायपुर की ओर आने वाली बस ग्रांड स्लीपर में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत टोल नाका के पहले चेकिंग प्वाईंट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये बस को आता देख बस वाहन को रोकवाया गया। चेकिंग के दौरान बस वाहन में कार्टून में पैक कर शराब रखा होना पाया गया।

बस वाहन चालक एवं कंडक्टर ने पूछताछ में अपना नाम प्रेमाचंद परीडा तथा कैलाश चंद्र नायक होना बताया। शराब परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया साथ ही अवैध रूप से शराब परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त कार्टून बनवालीपुर उड़ीसा निवासी प्रशांत कुमार बरार के द्वारा बस में रायपुर में प्राप्त करने वाली पार्टी को प्रदाय करने हेतु बस में डलवाया गया था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रायपुर के व्यक्ति को गनप्रीत सिंह कौर के रूप में चिन्हित किया गया। जिससे पूछताछ पर उसके द्वारा उक्त माल को कलकत्ता निवासी गुड्डू सिंह से उड़ीसा के रास्ते प्रशांत कुमार बरार के माध्यम से रायपुर मंगवाकर अपने पति सरणजीत होरा एवं भाई जग साहेब सिंह के माध्यम से ग्राहकों को बिक्री करने हेतु प्रदाय करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गनप्रीत सिंह कौर के निशानदेही पर सरणजीत सिंह होरा एवं जग साहेब सिंह को चारपहिया वाहन के साथ पकड़ा गया। चारपहिया वाहन की चेकिंग करने पर वाहन में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया।

जिस पर सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 113 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग बस वाहन ओ डी/05/ए ई/8429 तथा चारपहिया वाहन स्वीफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/एच जे/2749 तथा 07 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 238/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में अवैध रूप से शराब का सप्लायर कलकत्ता निवासी गुड्डू सिंह फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. कैलाश चंद नायक पिता प्रफुल्ल चंद नायक उम्र 62 वर्ष निवासी आईटोटा थाना उमरपाडा जिला पुरी उडीसा।

02. प्रशांत कुमार बरार पिता रविन्द्र कुमार बरार उम्र 33 साल निवासी खुरदा थाना बुलोगढ जिला खुरदाराज सोनाखडा उडीसा।

03. शरणजीत सिंह ऊर्फ अमन होरा पिता स्व0 अमरजीत सिंह होरा उम्र 42 वर्ष निवासी श्रीजी वंद्वावन कालोनी बी-3 चौथा प्लोर अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

04. गगनप्रीत सिंह कौर पति अमन ऊर्फ शरणजीत सिंह उम्र 34 साल निवासी श्रीजी वंद्वावन कालोनी बी-3 चौथा प्लोर अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

05. जग साहेब सिंह पिता कवलजीत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी श्याम नगर प्रीत आटा चक्की के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

06. प्रेमाचंद परीडा पिता इन्द्रमणी परीडा उम्र 65 वर्ष निवासी बनवालीपुर पोष्ट मोहिजीनपुर जिला जयंतसिंह पुर उडीसा।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर थाना मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईर यूनिट से सउनि जमील खान, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. आलम बेग, राकेश सोनी, अनिल राजपूत, तुकेश निषाद तथा थाना मंदिर हसौद से उपनिरीक्षक रमेन्द्र कुमार यादव, म.प्र.आर. तुलसी निषाद तथा आर. राकेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button