छत्तीसगढ़फीचर्ड

गांजे के अवैध परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 57 लाख रूपये की 114 किलो ग्राम गांजा जप्त

पुलिस द्वारा गांजे के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार की जा रही बड़ी कार्यवाही… ओडिसा के दो आरोपियों के कब्जे से 5700000 रूपये की 114 किलो ग्राम गांजा जप्त…

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को जिले मे अवैध गांजा परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन मे थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15/03/2024 को उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक सफेद कलर का मारूति डिजायर कार क्रमांक OD 02 CG 2298 को रोका गया।

वाहन मे दो व्यक्ति सवार था पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डिक्की मे गांजा रखकर फुलबानी उडिसा से रायपुर ले जाना बताया नाम पता पूछने पर अपना नाम वृंदाबन दंडिया पिता सिबा दंडिया उम्र 32 साल साकिन टेन्तुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी उडिसा 2 जोशोबंत दंडिया पिता विनोद दंडिया उम्रं 23 साल साकिन टेन्तुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी उडिसा बताया।

वाहन की तलासी लेने पर वाहन के पीछे डिक्की मे 114 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपियो के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 114 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

नाम आरोपी- 1 वृंदाबन दंडिया पिता सिबा दंडिया उम्र 32 साल साकिन टेन्तुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी ओडिसा।

2 जोशोबंत दंडिया पिता विनोद दंडिया उम्रं 23 साल साकिन टेन्तुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी ओडिसा।

जप्त संपत्ति:

01- 114 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5700000 रूपये।
02- घटना मे प्रयुक्त एक सफेद कलर का मारूति डिजायर कार क्रमांक OD 02 CG 2298 कीमती 800000 रूपये।
03- तीन नग मोबाईल कीमती 27000 रूपये, कुल जूमला कीमती 6527000 रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button