छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रामनवमी पर्व पर प्रदेश में अवकाश की घोषणा करने पर मनीष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर फैसले का किया स्वागत

भिलाई। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए रामनवमी पर्व पर प्रदेश में अवकाश की घोषणा कर दी है। इस आशय के आदेश भी प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिनंदन करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और प्रभु जन-जन के हृदय में वास करते हैं। प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ में भी प्रभु का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी भव्य रूप से मनाया जाता है।

प्रदेशवासियों द्वारा पूर्व में इस पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने इस शुभ दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हम सभी उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button