छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने दल बल के साथ शहर एवं आउटर में किया गया फ्लैग मार्च

लोकसभा निर्वाचन स्वतंत्र और निष्पक्ष सम्पन्न कराने एवं आगामी होली त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च…

राजनांदगांव। जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। दिनांक 17.03.2024 को कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा कलेक्ट्रेड राजनांदगांव में पुलिस जवानों को फ्लैग मार्च से पूर्व ब्रीफ किया गया। 26 अप्रैल को मतदान होना है और होली त्यौहार भी करीब है। कलेक्टर एवं एसपी दोनों ने कहा की लोकसभा चुनाव में फ्रीफेयर इलेक्शन कराना है।

किसी प्रकार के दबाव, कोई भी प्रलोभन कोई भी तरह की शंका किसी के मन में न रहे जो जितने भी वोटर्स है बिना किसी संकोच के बिना किसी डर के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चेक पोस्ट, एरिया डोमिनेशन, डीमाईनिंग तथा अलग-अलग पार्ट में ड्रोन से भी निगरानी की जायेगी। इसी के साथ होली एवं रमजान पर्व को देखते हुये हुये फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। ताकि होली एवं रमजान शांतिपूर्णढंग से मनाया जा सके।

फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अपर कलेक्टर एडीएम इंद्ररा देवहारी, रक्षित निरीक्षक अरविंद कुमार साहू, रक्षित निरीक्षक यातायात लोकेश कुमार कसेर सहित शहर के विभिन्न थानों व रक्षित केन्द्र के पुलिस अधिकारी बल लगभग 100 की संख्या में शामिल हुये। फ्लैग मार्च कलेक्ट्रेड राजनांदगांव से शुरू होकर नया बस स्टेंड, गुरु द्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना, भारत भाता चौक, गंज चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग,

इंदिरा नगर, सुर्जन गली, कामठी लाईन चौक, भानव मंदिर चौक, चिखली ओवर ब्रिज, शंकरपुर, स्टेशन पारा, गौरी नगर, सीआईटी बाईपास, कन्हारपुरी, जनता कालोनी, गंज चौक, नंदई चौक, इंदिरानगर, महामाया चौक, कविता कॉम्पलेक्स बसंतपुर, अंबेडकर चौक, ममता नगर, नवागांव लिटिया, सुकुल दैहान बाद वापस कलेक्ट्रेड पर समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजनता से संवाद करते हुए चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग करने और त्योहारों को शांति पूर्ण मनाने तथा आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने तथा रंगीन नंबर प्लेट ना चलाने इत्यादि का हिदायत दी गई। फ्लैग मार्च के दौरान कहा आदेशों और नियमों के पालन की अवहेलना करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को अवगत कराये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button