दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लोकसभा चुनाव के पहले पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा

भिलाई। अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव ने भारतीय जनता पार्टी में अपने साथियों के साथ प्रवेश किया है। जय प्रकाश भाजपा में पूर्व मंत्री पद पर रह चुके है। अपने 301 समर्थकों के साथ फिर पार्टी में प्रवेश कर पार्टी को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी भिलाई ज़िला अध्यक्ष महेश वर्मा को दिए गए पत्र में बताया कि जेपी द्वारा अपने क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों, राजनैतिक मंचों से जुड़े क़द्दावर जनप्रतिनिधियों को एक या दो नहीं बल्कि पूरे 301 की संख्या में राजेंद्र सिंह चौहान जिला सचिव कांग्रेस सहित अन्य ने भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल करने में योगदान दिया है।

जेपी के तत्त्वाधन में अब वे भारतीय जनता पार्टी के मूल्यों, विचारधारा, और सिद्धांतों को पूरी तरह से आत्मसात करने प्रतिबद्ध हैं।जय प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन को विस्तार और सशक्तिकरण के माध्यम से आगे बढ़ने में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

दुर्ग सांसद विजय बघेल, भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा के मार्गदर्शन में जेपी यादव के नेतृत्व में शामिल हुए है। भाजपा प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओ ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से जुड़े हुए हैं। भाजपा के रीति-नीति पर चलते हुए काम करते आ रहे हैं।

भाजपा प्रवेश में जय प्रकाश यादव ,जिला सचिव कांग्रेस राजेंद्र सिंह चौहान ,ठाकुर सुरेश ,राजेश वर्मा ,रेखराम वर्मा,दिनेश यादव ,अंकित बोरकर,ईश्वर देशमुख ,कल्लू साहू,बीनारायण पढ़ीं,मनहरन साहू,अरविंद मोर्या,गौतम जाँघेल ,रामकुमार चंदेल ,सुनील बारीक ,कुलदीप सूद,कमलजीत सिंह ,विकास मिश्रा,शशिकांत ठाकुर ,टिकेश्वर,अशोक साहू,राजेश ठाकुर,संतोषी ठाकुर,बिंदु सांव,फैज़ अली, वसीम अली ,वैभव जैन ,राजेश कुमार,आसिफ़ अली सहित अन्य अलग अलग समाजों के प्रमुख लोगो ने भाजपा का दामन थामा है। शामिल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button