खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

लोकसभा चुनाव से पहले ECI का बड़ा एक्शन: इस राज्य के DGP को हटाया, 6 राज्य के गृह सचिव को भी हटाने का दिया आदेश

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ये सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है कि मतदान पूरी निष्पक्षता के साथ हो. साथ ही किसी भी राज्य में हिंसा न होने पाए…

नईदिल्ली (ए)। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी-बिहार समेत छह राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है. आयोग की तरफ से इन राज्यों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को बरकरार रखने की दिशा में ये एक्शन लिया गया है. जिन राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया गया है, उसमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस प्रमुख को हटाने के भी आदेश दिए हैं। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटा दिया है। निर्वाचन आयोग ने सचिव जीएडी मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को भी हटा दिया है, जो संबंधित सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने के आदेश दिए हैं. यह दावा सूत्रों ने किया है. सूत्रों का दावा है कि यूपी के कई सीनियर पुलिस अफसर हटाए जा सकते हैं।

 

चुनाव आयोग का कहना है यह एक्शन चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है. चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से कड़ा संदेश जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन समान स्तर पर किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button