खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

भोले भाले लोगो को कर्ज देकर मोटी रकम ब्याज बसूलने वाला सूदखोर गिरफ्तार, जिला में पहली बार हुई सूदखोर पर कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सूदखोरी करने वाले पर कड़ी कार्यवाही…जिला में पहली बार सुदखोरी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही…

 

खैरागढ़। प्रार्थी अभिषेक अग्रवाल पिता राजेन्द्र अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी बख्शी मार्ग वार्ड नं. 08 तुरकारीपारा खैरागढ़ निवासी द्वारा वर्ष 2019 में सीता मिश्रा एवं उनके पुत्र शिरिश मिश्रा से व्यक्तिगत परेशानी के कारण पैसे की आवश्यकता होने पर 132000/- (एक लाख बत्तीस हजार) ब्याज में लिया था जो हर माह 11,000/- रूपये ब्याज के तौर पर जमा करता था।

जो लगभग लिये गये रकम से चार गुना लौटा चुका है फिर भी मुझे हाथ पैर तोड देने एवं जान से मारने की धमकी देते है। और एक लाख बाईस हजार बकाया है वह देना पडेगा। तथा मोबाईल फोन से काॅल व वाट्सअप के माध्यम से अश्लील गाली गलौज करता है, जिससे मैं परेशान होकर थाना खैरागढ़ में शिकायत आवेदन दिया हूॅ।

तब शिरिष मिश्रा एवं उसकी माॅ शिकायत वापस लो कहकर दबाव बनाकर परेशान कर रहे है। कोई भी अनहोनी घटना घटित कर सकते है। ब्याज का रकम हर माह 10 प्रतिशत लिया जा रहा है कि रिपोर्ट आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 112/2024 धारा 386,506,34 भादवि0 छ0ग0 ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 का धारा 4 कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारी को अवगत कराया बाद पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (आईपीएस.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खैरागढ़ उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा लहरे के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए मय पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल रवाना हुए।

आरोपी के पता साजी हेतु रवाना होकर आरोपी शिरिष मिश्रा के घर दाऊचैरा अम्बे लाॅज के पास दबिश देकर हिरासत में लिया गया पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश की जाती है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ स्टाप उनि0 उनि0 बिल्कीस बेगम, सउनि0 कोमल मिंज आर0 821 लक्ष्मण साहू आर0 1657 मणि शंकर वर्मा आर0 518 अनिल कुमार धु्रव आर0 156 प्रदीप यादव एवं थाना स्टाप की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button